April 24, 2024
Bachon Ki Kahani In Hindi

बच्चो की 10 सबसे मजेदार कहानियाँ – Bachon Ki Kahani In Hindi

Bachon Ki Kahani In Hindi :- दोस्तों कई बार ऐसा होता है, कि घर के छोटे बच्चे आपसे कहानी सुनाने की जिद करते है, लेकिन उस समय आपको कोई भी कहानी याद नहीं आती है, इसलिए इस आर्टिकल में आपको 5 Bachon KI Kahani In Hindi में पढ़ने के मौका मिलेगा।

ये कहानियां न ही केवल आपके बच्चों का मनोरंजन करेंगी, बल्कि उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने में भी मदद करेंगी। तो आइये इन कहानियों को पढ़ना प्रारम्भ करते है।


बच्चो की 10 सबसे मजेदार कहानियाँ – Bachon Ki Kahani In Hindi

1 – चूहे ने शेर की मदद की

एक जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन वह एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था तभी अचानक एक चूहा अपने बिल से निकल कर शेर के शरीर पर कूदने लगा। शेर को गुस्सा आया लेकिन तभी चूहे द्वारा माफ़ी मांगने पर शेर ने उसे जाने दिया।

उसके अगले ही दिन कुछ शिकारी शेर को जाल में फंसा कर उसका शिकार करने जा रहे थे, तभी चूहे ने अपने नुकीले दातों से उस जाल को काट दिया और उस शेर को जाल से आजाद कर दिया, शेर ने चूहे की इस मदद के लिए दिल से धन्यवाद दिया और इसके बाद उन दोनों में गहरी मित्रता हो गयी।

नैतिक शिक्षामुसीबत में फंसे व्यक्ति की हमेशा मदद करनी चाहिए।

2 – चालाक लोमड़ी और मूर्ख कौआ ( Bachon KI Kahani )

एक बार एक कौए को कहीं से रोटी का टुकड़ा मिला, उसने उस रोटी को अपनी चोंच में दबाया और एक पेड़ पर जा बैठा। तभी अचानक एक लोमड़ी वहां से गुजर रही थी उसने कौए की चोंच में एक रोटी का टुकड़ा देखा।

चालक लोमड़ी ने कौए से कहा, “ आपकी आवाज बहुत ही प्यारी है, क्या आप एक गाना सुना सकते हो। “ कौए ने अपने तारीफ सुनकर जैसे ही गाना गाने के लिए मुँह खोला रोटी उसके मुँह से छूटकर जमीन में जा गिरी “ चालाक लोमड़ी उस रोटी को उठाकर भाग गयी और कौआ लोमड़ी की बातों में आकर मूर्ख बन गया।

नैतिक शिक्षाचालाक लोगों की बातों में बिल्कुल भी न आये इनकी बातों में आकर आप मूर्ख बन सकते है।

3 – कौए की समझदारी ( Baal Kahani )

गर्मी का मौसम था, एक प्यासा कौआ पानी की तलाश में भटक रहा था, तभी उसे एक घड़ा नजर आया। उसने उस घड़े में झाक कर देखा तो उसमें बहुत पानी बहुत ही नीचे था, उसने काफी कोशिश की किन्तु वह पानी तक नहीं पहुंच सका, उसने एक उपाय सोचा।

वह पास में पड़े पत्थर के टुकड़ो को अपनी चोंच में दबाकर घड़े में डालने लगा, कड़ी मेहनत करने के बाद उस घड़े में पानी ऊपर आ गया इसके बाद उस कौए ने पानी पी कर अपनी प्यास बुझाई।

नैतिक शिक्षामेहनत करने से सफलता अवश्य ही मिलती है।

4 – एकता में बल ( Kids stories )

एक आदमी बहुत ही बीमार और बूढ़ा था। उसके चार बेटे थे किन्तु सभी आपस में झगड़ा किया करते थे इस बात से वह आदमी बहुत ही परेशान रहता था, एक दिन उसने अपने सभी बेटो को अपने पास बुलाया।

जब सभी बेटे उसके पास आकर खड़े हुए तो उसने सभी के हाथ में एक – एक लकड़ी का ट्कड़ा दिया और सभी को उस लकड़ी तोड़ने के लिए कहा, सभी बेटो ने लकड़ी के टुकड़े को एक ही झटके में तोड़ दिए। इसके बाद उसने लकड़ी के कुछ टुकड़ो को एक साथ बांध कर उसे तोड़ने के लिए कहा।

चारो बेटो ने कोशिश की लेकिन उनमे से किसी ने उन टुकड़ों को नहीं तोड़ पाया। बूढ़े बेटे ने समझाया कि अगर तुम लोग आपस में झगड़ा करके अलग अलग रहोगे तो लोग तुम्हें कमजोर समझ कर तुम्हें जीने नहीं देंगे किंतु अगर सभी भाई आपस में प्यार से रहकर साथ रहोगे, तो इसके बाद सभी भाई आपस में प्यार से रहने लगे।

नैतिक शिक्षाएकता में बहुत ही शक्ति होती है।

5 – शरारत महंगी पड़ी ( Bachon KI Kahani )

एक गांव में एक लड़का बहुत ही शरारती था। वह प्रतिदिन अपने पशुओ को चराने जंगल ले जाता था, एक दिन वह जंगल में जोर जोर से चिल्लाने लगा, “ बचाओ – बचाओ , भेड़िया। जंगल के करीब गांव वाले उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।

जब गांव वाले उस लड़के के पास पहुंचे तो देखा कि वहां तो कोई भी भेड़िया नहीं था और वह शरारती लड़का जोर जोर से उन सभी पर हंस रहा है। यह देख कर गांव वाले वापस चले गये।  दूसरे दिन उस लड़के ने फिर यही काम किया और दुबारा सभी गांव वाले उसे बचाने दौड़ पड़े।

इस बार फिर भेड़िया न मिलने से गांव वाले उस लड़के से नाराज होकर वापस चले गए।  अगले दिन जंगल में उस लड़के को सच में भेड़िया मिल गया, उसने जोर जोर चिल्लाना शुरु किया किन्तु इस बार गांव वाले उसे बचाने नहीं आये।  अंत में भेड़िये ने उस लड़के को मार डाला।

नैतिक शिक्षा – कभी – कभी आपका मजाक ही आपकी जान का दुश्मन बन जाता है।


FAQ’S :-

प्रश्न 1शिकारी ने जाल में किसे फंसाया ?

उत्तर - शिकारी ने जाल में शेर को फंसाया।

प्रश्न 2चालाक लोमड़ी ने कौए से क्या कहा ?

उत्तर - चालक लोमडी ने कौए से कहा, “  आपकी आवाज बहुत ही प्यारी है क्या आप एक गाना सुना सकते हो। “

प्रश्न 3घड़े का पानी ऊपर कैसे आया ?

उत्तर-  कौए ने अपनी चोंच की मदद से पत्थर के छोटे - छोटे टुकड़े डाले जिसके कारण घड़े का पानी ऊपर आ 
गया और उस पानी को पीकर कौए ने अपनी प्यास बुझाई।

प्रश्न 4बूढ़ा आदमी किस बात से परेशान था ?

उत्तर - बूढ़े आदमी के चार बेटे थे जो आपस में हमेशा झगड़ा किया करते थे। इस बात से वह बूढ़ा व्यक्ति 
बहुत ही परेशान रहता था।

प्रश्न 5शरारती लड़का क्या चिल्लाकर गांव वालो को बेवकूफ बनाया करता था ?

उत्तर - शरारती लड़का “ बचाओ, बचाओ भेड़िया।  “ चिल्लाकर गांव वालों को बेवकूफ बनाया करता था।  

निष्कर्ष :- 

इस आर्टिक्ल में आपने Bachon KI Kahani In Hindi में पढ़ी, इन कहानियों को इस आर्टिकल में लिखने का एक मात्र उद्देश्य यह था ताकि आप इन कहानियों के माध्यम से मनोरंजन के अलावा जीवन के नैतिक मूल्यों के बारे में भी सीखे।

उम्मीद करते है, हमारा यह प्रयास आपके बहुत ही काम आया होगा, यदि आप आगे भी ऐसी कहानियों को पढ़कर रोमांचित होना चाहते है, तो आग भी हमारे साथ इसी प्रकर बने रह सकते हैं। हम भविष्य में आपको ऐसी ही रोचक कहानियो से रूबरू कराते रहेंगे।


 

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *